Surya Grahan 2025 and Shani Gochar: वैदिक पंचांग के मुताबिक 29 मार्च को न्यायाधीश शनि देव मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके साथ ही इसी दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। जिससे सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों के शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैंं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का संयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। यह गोचर छात्रों के लिए भी अच्छे परिणाम देगा। दूसरी ओर, अगर कोई सरकारी नौकरी से संबंधित कोई परीक्षा दे रहा है, तो उसे इस समय लाभ होने की संभावना है। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे धनलाभ हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का गोचर और सूर्य ग्रहण आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आर्थिक रूप से यह स्थिति आपके लिए बहुत शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आपको विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं इस दौरान आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश कर सकते हैं, लाभ के योग बन रहे हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का गोचर और सूर्य ग्रहण अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के मार्च के बाद योग बन रहे हैं। साथ ही अगर आप विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो इस गोचर के दौरान आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही शनि गोचर करते ही आपको साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी।