Solar Eclipse 2024 Date And Time In India, Surya Grahan Kab Pad Raha Hai: Surya Grahan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र मुताबिक समय- समय पर चंद्र और सूर्य ग्रहण पड़ते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और राशियों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 2 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण पड़ने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार और पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। पंचांंग के अनुसार यह आश्विन मास की अमावस्या तिथि और बुधवार के दिन लगेगा। आपको बता दें कि यह ग्रहण भारत में अदृश्य होगा। लेकिन कुछ न कुछ असर राशियों पर जरूर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं 12 राशियों पर ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा…

Solar Eclipse 2024 Date and Time: सूर्यग्रहण की तारीख और समय

वैदिक पंचांग के अनुसार 2 अक्टूबर 2024 को सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 09:12 मिनट से मध्य रात्रि 03.17 मिनट तक रहेगा। वहीं इसकी कुल अवधि लगभग 6 घंटे की होगी। साथ ही आपको बता दें ये सूर्य ग्रहण कन्या राशि, हस्त नक्षत्र में लगेगा।

जानिए ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

यह ग्रहण मेष, वृष, धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित होगा। इन राशियों की इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आक्समिक धनलाभ हो सकता है। वहीं साथ ही इस दौरान आप कोई नया वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं आपका परिवार के लोगों के साथ अच्‍छा समय कटेगा और आपके जीवन में तरक्‍की के द्वार खुल सकते हैं। साथ ही आप लोगों को नौकरी के नए अवसर आ सकते हैं।

वहीं कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को यह ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी सेहत खराब हो सकती है। साथ ही बनते- बनते काम रुक सकते हैं। वहीं इस समय आपको निवेश करने से बचना चाहिए। साथ ही परिवार के किसी सदस्‍य के साथ आपके विचार न मिलने की वजह से मतभेद पैदा हो सकते हैं। साथ ही फिजूल का धन खर्च हो सकता है। साथ ही इस समय वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

आपको बता दें कि मिथुन, कन्या, सिंंह और तुला राशि के जातकों को मध्यम फलदाई साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024