Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date in India: साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने वाला है। ये ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। जहां पहले से ही केतु ग्रह विराजमान है। ऐसे में सूर्य और केतु की युति भी हो ही है। इसके अलावा सूर्य बुध के साथ मिलकर बुधादित्य योग का भी निर्माण कर रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कई राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है, तो कई राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, लेकिन इसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। कई राशि के जातकों को नौकरी, व्यापार में उन्नति के साथ-साथ जीवन में कई तरह के परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। लेकिन कुछ राशियों पर सूर्य ग्रहण का उल्टा असर नजर आ सकता है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण का असर किन राशियों पर हो सकता है नकारात्मक…

बता दें कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारतीय समयनुसार 2 अक्टूबर 2024 को रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और 3 अक्तूबर को सुबह 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। ये भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन इसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में पड़ेगा। बता दें कि कोई भी ग्रहण पड़ता है, तो उसका असर पूरे एक माह तक रहता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में सूर्य तीसरे स्थान में विराजमान है। जहां केतु के साथ युति हो रही है। ऐसे में आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती है। छोटे से छोटे काम में किसी न किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। ऐसे में आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है और आप काफी मानसिक तनाव में हो सकते हैं। इसलिए इन चीजों से बचने के लिए खुद को थोड़ा कंट्रोल करके रखें। आपके छोटे से छोटे काम के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके बाद ही आपको सफलता हासिल हो सकती है। धन हानि के संकेत नजर आ रहे हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए भी सूर्य ग्रहण कई समस्याएं खड़ा कर सकता है। इस राशि में सूर्य और केतु बारहवें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातक बेवजह खर्च से परेशान हो सकते हैं। जीवन में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में भी कोई न कोई समस्या हो सकती है। इसके साथ ही आंखों संबंधी समस्या हो सकती है। इसलिए तुरंत ही चिकित्सक से संपर्क करें। यात्रा करते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि कोई दुर्घटना होने के योग बन रहे हैं। करियर पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए आप थोड़ा तनाव में रह सकते है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। विदेश यात्रा पर गए हैं, तो थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि ये आपके लिये चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि में सूर्य और केतु की युति नौवें भाव में हो रही है। ऐसे मे इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ नहीं मिल सकता है। हर काम में देरी, रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप थोड़े परेशान होने के साथ-साथ चिड़चिड़े और गुस्सैल हो सकते हैं। बिजनेस में भी घाटा हो सकता है। इसलिए किसी भी प्रकार का पैसों संबंधी निर्णय लेने से पहले सलाह जरूर लें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंस सकते हैं। बेवजह खर्च से परेशान रहेंगे। इसके साथ ही अपने और पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024