Surya Grahan 2024 Date and Time, Surya Grahan 2024 Me Garbhvati Mahila Ko Kya Kare Chahiye Or Kya Nahi: वैदिक ज्योतिष मुताबिक चंद्र और सूर्य ग्रहण की घटना एक निश्चित अंतराल पर होती रहती है, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेरूप से पर पड़ता है। आपको बता दें कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 02 अक्टूबर को पड़ने जा रहा है। यह यह कंकण सूर्यग्रहण होगा। । साथ ही इस दिन से ही पितृ अमावस्या भी है। वहीं आपको बता दें कि यह सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लग रहा है। वहीं आपको बता दें कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ सावनधानी बरतने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं ये सावधानी कौन सी हैं और ग्रहण का समय…
इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date, Timings in India)
सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगेगा। इस दिन सूर्य ग्रहण रात के 9 बजकर 14 मिनट से शुरू होगा, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगा। इसकी कुल अवधि लगभग 6 घंटे 3 मिनट की होगी।
सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान
गर्भवती महिलाओं को नहीं देखना चाहिए ग्रहण
सूर्य ग्रहण के समय सूर्य देव की किरणों अशुद्ध हो जाती हैं इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसका नकारात्मक प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर पड़ता है। इसलिए बचना चहिए। वरना नुकसान हो सकता है।
इस वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए
गर्भवती महिलाओं के सूर्य ग्रहण के समय नुकीली चीजें जैसे- कैंची, चाकू, सुई आदि नोकदार वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। साथ ही पेट पर के हिस्से पर गेरू लगाना चाहिए। वहीं इस दिन सिलाई, कटाई और बुनाई से भी दूर रहना चाहिए।
ग्रहण के समय भोजन करने से बचें
गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करने और पकाने से बचना चाहिए। क्योंकि ग्रहण की अशुद्ध किरणों से भोजन दूषित हो जाता है इसलिए गर्भवती महिलाएं ग्रहण काल में भोजन करने से बचें। साथ ही ग्रहण निकलने के बाद स्नान करें और फिर भोजन करें।
ग्रहण के बाद करें दान
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के बाद दान अवश्य करना चाहिए। गेहूं, लाल वस्त्र, लाल फल, लाल फूल आदि का दान करना चाहिए क्योंकि ये सभी वस्तुएं सूर्य देव से जुड़ी हुई हैं। वहीं ऐसा करने से मां और संतान का अच्छा विकास होगा और आरोग्य की प्राप्ति होती है।
स्नान और वस्त्र बदलने चाहिए
सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद पूजा घर के सभी देवी और देवताओं को स्नान कराकर उनके वस्त्र बदलने चाहिए।