Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date in India: वैदिक पंचांग के अनुसार समय- समय पर सूर्य और चंद्र ग्रहण पड़ते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को पितृपक्ष अमावस्या के दिन लगने वाला है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियांं ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024 Date)
वैदिक पंचांग अनुसार साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगेगा। इस दिन सूर्य ग्रहण रात के 9 बजकर 14 मिनट से आरंभ होगा, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगा। इसकी कुल अवधि लगभग 6 घंटे 3 मिनट की होगी। यह सूर्य ग्रहण आश्विन मास की अमावस्या तिथि को लगेगा। इस दिन पितृपक्ष की अमावस्या तिथि होगी।
भारत में नहीं दिखाई देगा ग्रहण
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। भारत के अलावा ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों के अलावा आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के भी कुछ इलाकों से नजर आएगा।
सूर्य ग्रहण इन राशियों के लिए रह सकता है सकारात्मक
सूर्य ग्रहण के होने से मिथुन, कर्क, वृश्चिक राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही ये लोग देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों की नौकरी लग सकती है या फिर बात चल सकती है। साथ ही बिजनस करने वाले लोगों को इस दौरान कमाई करने के कई बेहतरीन मौके हासिल होंगे और इससे आपकी आय में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशहाली आएगी। इस दौरान आपको धन कमाने के नए साधन प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ की आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आप इस समय धन की सेविंग कर सकते हैं।