Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date, Timings in India Live Updates: हिंदू धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तो वहीं चंद्रमा हमेशा पूर्णिमा तिथि को पड़ता है। आपको बता दें कि इस साल का पूर्ण सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल यानी कि आज रात को लगने जा रहा है। ज्योतिष में सूर्य ग्रहण को बेहद अशुभ माना जाता है और तो राहु द्वारा सूर्य या चंद्र के ग्रास से ग्रहण लगता है। वहीं ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर राहु का प्रभाव बढ़ जाता है। इसलिए ग्रहण काल में शुभ कार्य करने की मनाही होती है। साथ ही यह सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र लगेगा। वहीं आपको बता दें कि यह ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा। इसलिए इसके सूतक मान्य नहीं होंगे।
Surya Grahan 08 April 2024 Today LIVE: Check City Wise Timings Here
सूर्य ग्रहण का समय
वैदिक पंंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण 08 अप्रैल को रात 09 बजकर 12 मिनट पर आरंभ होगा और देर रात 09 अप्रैल 02 बजकर 22 मिनट पर इसका अंत समाप्त होगा।
इन देशों में देखा जा सकेगा सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका (अलास्का को छोड़कर), कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में देखा जा सकेगा। वहीं सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखना हानिकारक माना जाता है। क्योंकि सूर्य ग्रहण नग्न आंखों से देखने पर आंखों को नुकसान हो सकता है। इसलिए सूर्य ग्रहण को देखने के लिए चश्मा या ग्लास का प्रयोग करना चाहिए।
पंचांग के अनुसार आज सोमवती अमावस्या तिथि पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। लेकिन इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा सकेगा।
वैदिक पंंचांग के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगने जा रहा है। वहीं ग्रहण के दौरान राहु और दैत्यों के गुरु शुक्र मीन राशि में विराजमान होंगे।
शास्त्रों के मुताबिक सूर्य ग्रहण लगने पर सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले लगता है जबकि चंद्र ग्रहण पर सूतक काल 5 घंटे पहले आरंभ होता है।
हिंदू धर्म में सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता है। जब भी ग्रहण लगता है तो उसके कुछ घंटों पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल में पूजा- पाठ की मनाही होती है। साथ ही सूतक काल में मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं…
वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रहण अमेरिका, कनाडा और मैक्सिकों जैसे देशों में पूर्ण रूप से देखा जा सकेगा, लेकिन इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकता है।
भारतीय समय के अनुसार आज रात 09 बजकर 12 मिनट से सूर्य ग्रहण आरंभ हो जाएगा जो देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक चलेगा।
