Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date, Timings in India Live Updates: हिंदू धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तो वहीं चंद्रमा हमेशा पूर्णिमा तिथि को पड़ता है। आपको बता दें कि इस साल का पूर्ण सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल यानी कि आज रात को लगने जा रहा है। ज्योतिष में सूर्य ग्रहण को बेहद अशुभ माना जाता है और तो राहु द्वारा सूर्य या चंद्र के ग्रास से ग्रहण लगता है। वहीं ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर राहु का प्रभाव बढ़ जाता है। इसलिए ग्रहण काल में शुभ कार्य करने की मनाही होती है। साथ ही यह सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र लगेगा। वहीं आपको बता दें कि यह ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा। इसलिए इसके सूतक मान्य नहीं होंगे।
Surya Grahan 08 April 2024 Today LIVE: Check City Wise Timings Here
सूर्य ग्रहण का समय
वैदिक पंंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण 08 अप्रैल को रात 09 बजकर 12 मिनट पर आरंभ होगा और देर रात 09 अप्रैल 02 बजकर 22 मिनट पर इसका अंत समाप्त होगा।
इन देशों में देखा जा सकेगा सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका (अलास्का को छोड़कर), कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में देखा जा सकेगा। वहीं सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखना हानिकारक माना जाता है। क्योंकि सूर्य ग्रहण नग्न आंखों से देखने पर आंखों को नुकसान हो सकता है। इसलिए सूर्य ग्रहण को देखने के लिए चश्मा या ग्लास का प्रयोग करना चाहिए।
वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य ग्रहण वृषभ, सिंह और मकर राशि के लिए शुभ फलदाई सिद्ध हो सकता है, जबकि मेष, मिथुन, कन्या और मीन राशि के जातकों को अशुभ साबित हो सकता है।
https://t.co/h6AgaQVgmc
वैदिक ज्योतिष अनुसार भारत में 26 दिसंबर 2019 को आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ा था। आपको बता दें कि यह वलयाकार सूर्य ग्रहण था। 5 बजकर 18 मिनट 53 सेकेंड पर शुरू होने वाला यह ग्रहण तीन मिनट और 39 सेकेंड तक चला था।
अब से कुछ ही देर बाद रात 09 बजकर 12 मिनट पर साल का पहला और सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जिसकी अवधि लगभग 5 घंटे 10 मिनट होगी।
सूर्य ग्रहण की अवधि में गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव इन लोगों पर खासकर पड़ता है।
नासा के अनुसार आज सूर्य ग्रहण के दौरान एक ऐसा समय आएगा जब तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है…
सूर्य ग्रहण के समय हनुमान चालीसा का पाठ करना अच्छा माना जाता है। इससे ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है।
सूर्य ग्रहण के बाद कई चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ग्रहण के बाद गुड़, नमक, तांबे के बर्तन का दान जरूर करें।
राहु बीज मंत्र – ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः।
गूगल ने सूर्य ग्रहण एनिमेशन बनाया है। जिसके लिए लिए आपको गूगल के सर्च इंजन पर सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse), सूर्य ग्रहण 2024 (Solar Eclipse 2024) और पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) टाइप करना होगा। जिसके बाद आप देख सकेंगे।
वैदिक ज्योतिष अनुसार 30 साल बाद शनि देव सूर्य ग्रहण पर अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं।
गर्भवती महिलाएं ग्रहण शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद स्नान अवश्य करें।
ग्रहण की समाप्ति के बाद गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से ग्रहण के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।
ॐ घृणि सूर्याय नम:।
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।
सूर्य ग्रहण के बाद आप लाल वस्त्र दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही आप सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।
सूर्यग्रहण को नग्न आंखों से देखना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। इसलिए सूर्य ग्रहण को चश्मे या किसी उपकरण के द्वारा देखें। क्योंकि नग्न आंखों से सूर्य ग्रहण को देखने से आंखे खराब तक हो सकती हैं।
विज्ञान के अनुसार जब सूर्य और पृथ्वी का बीच चंद्रमा आ जाता है तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। इसमें चांद के पीछ सूर्य का बिंब कुछ देर के लिए ढक जाता है। जिससे सूर्य ग्रहण का निर्माण होता है…
सूर्य ग्रहण जिन देशों मे दिखाई देगा वह हैं, कनाडा, उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका
दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, मैक्सिको, अंटलांटिक, कोस्टा रिका, क्यूबा, आयरलैंड, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशियाऑ और जमैका ।
सूर्य ग्रहण पर 4 ग्रहों का संयोग मीन राशि में बनने जा रहा है। यह संयोग सूर्य, बुध, राहु और शुक्र ग्रह के संयोग से बनेगा।
ग्रहण का सूतक लगते ही कोई भी शुभ या धार्मिक कार्य नहीं करना चाहिए। आप केवल मन में भगवान का स्मरण कर सकते हैं।
सूतक लगने से पहले खाना पहले ही बना लें और फिर भोजन,पानी और दूध-दही जैसी चीजों में तुलसीदल डाल दें। ऐसा करने से सूर्य ग्रहण से निकलने वालीं अशुभ किरणों से वस्तु अशुद्ध नहीं होती हैं…
शास्त्रों के अनुसार ग्रहण का सूतक शुरू होते ही देवी-देवताओं की मूर्ति स्पर्श नहीं करनी चाहिए और न ही पूजा-पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता आती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण का साया चैत्र नवरात्रि पर पड़ रहा है। क्योंकि सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट शुरू हो रहा है, जो 9 अप्रैल सुबह 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से ही आरंभ हो रही हैं। लेकिन मां दुर्गा की पूजा पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि इस ग्रहण का प्रभाव भारत पर नहीं पड़ेगा।
वैदिक पंचांग के अनुसार आज साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है और यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। वहीं इस सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे 25 मिनट की होगी, जबकि करीब साढ़े सात मिनट का समय ऐसा रहेगा जब पूरी धरती पर अंधेरा छा जाएगा। ऐसा संयोग पूरे 54 साल बाद बनने जा रहा है।
शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ भी छीलना, काटना नहीं चाहिए। वरना बच्चे को हानि पहुंच सकती है।
सूर्य ग्रहण के दौरान आपको सूर्य के बीज मंत्र ओम घृणि सूर्याय नम: का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है।
वहीं वृष और तुला राशि के जातकों को ग्रहण का मिलाजुला असर रहने वाला है। इन लोगों को आर्थिक मामलों में अच्छा लाभ होगा। लेकिन किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
वहीं वृष और तुला राशि के जातकों को ग्रहण का मिलाजुला असर रहने वाला है। इन लोगों को आर्थिक मामलों में अच्छा लाभ होगा। लेकिन किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
सूर्य ग्रहण वृश्चिक, कुंभ, मीन और मकर राशि के जातकों थोड़ा हानिकारक साबित हो सकता है। इस समय आपको किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको कार्यस्थल पर लापरवाही से नहीं करनी चाहिए। साथ ही इस समय आपको नए निवेश से भी बचना चाहिए। वहीं इस समय आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है…
सूर्य ग्रहण मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, कर्क और धनु राशि के जातकों को लाभकारी रहेगा। इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। साथ ही इस दौरान आप कोई नया वाहन और प्रापर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं। वहीं आपको परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। साथ ही कारोबारी वर्ग को अच्छा धनलाभ होगा। उनकी योजनाएं पूर्ण होंगी।