Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date and Time in India: साल का पहला सूर्य ग्रहण लग गया है। इस खास खगोलीय घटना देखने के लिए दुनियाभर के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। बता दें कि 50 साल बाद ऐसा सूर्य ग्रहण पड़ा है, जो सबसे लंबा है। इसकी पूरी अवधि करीब 5 घंटे 245 मिनट की रहने वाली है। जिसमे से करीब सात मिनट ऐसे होंगे जिसमें पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और पूरी धरती में अंधेरा छा जाएगा।

सूर्य ग्रहण 2024 का समय

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 यानी आज लग गया है। भारतीय समय के अनुसार रात 9 बजकर 12 मिनट पर ये ग्रहण लग चुका है और ये अब अप्रैल को 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इसकी कुल अवधि 5 घंटे 10 मिनट की होगी। भारत के अलावा अमेरिका, मैक्सिको, कनाड़ा, आयरलैंड, इंग्लैंड जैसे देशों की बात करें, तो यहां पर सूर्य ग्रहण दोपहर सवा 2 बजे से शुरू हो जाएगा।

क्यों होता है सूर्य ग्रहण?

धार्मिक दृष्टिकोण से बात करें, तो राहु और केतु के कारण सूर्य ग्रहण होता है। वह सूर्य क अपना ग्रास बना लेते हैं, जिससे सूर्य ग्रहण होता है। वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की बात करें, यह एक खगोलीय घटना है। इस स्थिति में चंद्रमा ,पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है। ऐसे में सूर्य का प्रकाश धरती तक कुछ समय के लिए नहीं पहुंच पाता है और चंद्रमा की पूरी छाया पृथ्वी पर पड़ती है, जिससे अंधेरा छा जाता है। ऐसे सूर्य ग्रहण लगता है।

भारत में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखा कि नहीं?

बता दें कि साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण रात के समय लगा है। इसलिए ये भारत में नहीं नजर आ रहा।  

किन-किन जगहों पर दिखा सूर्य ग्रहण?

बता दें कि अमेरिका में सबसे साफ सूर्य ग्रहण दिख रहा है। ऐसे में यहां पर कुछ मिनट के लिए अंधेरा छा गया है। इसके अलावा सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक,अटलांटिक,आर्कटिक मेक्सिको,कनाडा,मध्य अमेरिका,दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड आदि भागों में दिखाई दिया है।

सूर्य ग्रहण सूतक काल मान्य होगा कि नहीं

हिंदू धर्म के अनुसार, ग्रहण लगने से कुछ समय पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है, जो समापन के साथ खत्म हो जाता है। इस दौरान मांगलिक, शुभ कामों के साथ खाने की मनाही होती है। जहां चंद्र ग्रहण के समय सूतक काल  करीब 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है और सूर्य ग्रहण 12 साल पहले शुरू हो जाता है। ऐसे में सूर्य ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। लेकिन भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।