Suray Grahan 2024 Date, Time India: साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण आज लग चुका है। अब इस साल का एक ही ग्रहण बचा है,जो सूर्य ग्रहण है। हिंदू धर्म में ग्रहण का विशेष महत्व है, क्योंकि इसका असर देश-दुनिया में काफी अधिक देखने को मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि को ही लगता है। बता दें कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण सर्व पितृ अमावस्या के दिन लग रहा है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण की सही तिथि, सूतक काल का समय से लेकर भारत में नजर आएगा कि नहीं…

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब? (Surya Grahan 2024 Date)

पंचांग के अनुसार, साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अश्विन मास की अमावस्या तिथि को पड़ रहा है। इस साल दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्तूबर को रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू हो रहा है, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इस ग्रहण की कुल अवधि करीब 6 घंटे 4 मिनट होगी।

सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा कि नहीं (Surya Grahan)

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण रात के समय हो रहा है। इसलिए भारत में नजर नहीं आएगा। भारत के अलावा ये सूर्य ग्रहण ब्राजील, आर्कटिक, कूक आइलैंड, फिजी, आर्कटिक, चिली, पेरू, होनोलूलू, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, उरुग्वे, ब्यूनस आयर्स और बेका आइलैंड, मैक्सिको, न्यूजीलैंड आदि जगहों पर दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण का सूतक काल का समय (Surya Grahan Sutak Kaal Time 2024)

बता दें कि जब ग्रहण आरंभ होता है, तो उससे कुछ घंटों पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है, जो ग्रहण समाप्ति के साथ खत्म हो जाता है। जहां चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, जो सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस दृष्टि से 2 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक सुबह 9 बजकर 13 मिनट से शुरू हो जाएगा। लेकिन भारत में सूर्य ग्रहण नजर नहीं आ रहा है, तो सूतक काल मान्य नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण कैसे देखें (Surya Grahan Kaise Dekhe)

बता दें कि 2 अक्टूबर 2024 को लगने वाला ग्रहण वलयाकार सूर्यग्रहण लगेगा। जिसे कभी भी नग्न आंखों से नहीं देखें।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024