Solar Eclipse 2024 Date In India: हिंदू धर्म में ग्रहण का विशेष महत्व है। साल 2024 में 4 ग्रहण लगने वाले हैं जिसमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे। बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल माह में लगने वाला है। चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं नजर आने वाला है। जानें साल के पहले सूर्य ग्रहण की तिथि, कहां-कहां आएगा नजर और सूतक काल का समय।

कब लग रहा है पहला सूर्य ग्रहण 2024? (Surya Grahan 2024 Date)

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024, सोमवार को लगने वाला है। भारतीय समय के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि को रात 9 बजकर 12 मिनट से 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

कब से सूर्य ग्रहण का सूतक काल? (Surya Grahan 2024 Sutak Kaal)

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आने वाला है। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण शुरू के 12 घंटे पहले से सूतक काल लग जाता है। इस स्थिति में सूतक काल 9 बजकर 12 मिनट से आरंभ हो जाएगा, जो ग्रहण समाप्त होने के साथ खत्म हो जाएगा। लेकिन भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसलिए मंदिर के कपाट आदि बंद नहीं किए जाएगे।

कहां-कहां दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण 2024? (Surya Grahan 2024 Places )

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आने वाला है। बता दें कि यह ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर,अटलांटिक महासागर, उत्तरी ध्रुव, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका,दक्षिण पश्चिम यूरोप, उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव आदि जगहों पर दिखाई देगा।

कब लगता है सूर्य ग्रहण ( Surya Grahan 2024)

जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तब चांद के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस प्रक्रिया को ही सूर्य ग्रहण लगना कहते है।

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण? (Chandra Grahan 2024)

साल का पहला चंद्र ग्रहण, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 25 मार्च 2024, सोमवार को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024