Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date in India: हिंदू धर्म में ग्रह का विशेष महत्व है। हर साल चंद्र ग्रहण के साथ-साथ सूर्य ग्रहण लगता है। ये एक खगोलीय घटना है जिसमें चंद्रमा सूर्य को आंशिक या फिर पूरी तरह से ढक लेता है और प्रथ्वी में सूर्य का प्रकाश नहीं पहुंचता है, जो ग्रहण के रूप में नजर आता है। वैज्ञानिक के साथ-साथ ज्योतिषीय द्रष्टिकोण से सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व है। बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लग चुका है, जो भारत में नजर नहीं आया था। लेकिन इसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ा था। वहीं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर माह में पितृपक्ष अमावस्या के दिन लगने वाला है। ऐसे में इसका असर भी हर किसी पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब है। इसके साथ ही जानें सूतक काल मान्य होगा कि नहीं और किन राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है।

कब होगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024 Date)

ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगेगा। इस दिन सूर्य ग्रहण रात के 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि करीब 6 घंटे 4 मिनट की होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आश्विन मास की अमावस्या तिथि को लगेगा। इस दिन पितृपक्ष की अमावस्या तिथि होगी। ऐसे में इसका विशेष महत्व है।

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा कि नहीं? (Surya Grahan 2024 In India)

बता दें कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण रात के समय नजर आने वाला है। ऐसे में ये भारत में नहीं नजर आएगा।

सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा कि नहीं (Surya Grahan 2024 Sutak Kaal)

बता दें कि सूर्य ग्रहण आरंभ होने के करीब 12 घंटे पहले सूर्य ग्रहण आरंभ हो जाता है। लेकिन साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा। बता दें कि सूतक काल के दौरा मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इसके साथ ही मांगलिक और शुभ कामों की रोक लग जाती है। सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद गंगाजल से पवित्र करके मंदिरों के कपाट खोल दिए जाते हैं।

कहां-कहां नजर आएगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

बता दें कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। भारत के अलावा ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों के अलावा आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के भी कुछ इलाकों से नजर आएगा।

सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर होगा नकारात्मक प्रभाव (Surya Grahan 2024 Rashifal)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में लगेगा। इसके साथ ही इस दिन सूर्य के साथ चंद्रमा, बुध और केतु स्थित होंगे। वहीं देवगुरु बृहस्पति और ग्रहों के सेनापति मंगल की पूर्ण दृष्टि होगी और सूर्य से द्वितीय भाव में शुक्र, छठे भाव में वक्री शनि विराजमान रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। बता दें कि इस सूर्य ग्रहण के होने से मिथुन, कर्क, वृश्चिक राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके अलावा मेष, वृषभ, सिंह, मीन राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय या फिर यात्रा करते समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें। इस अवधि में निवेश न करें। इससे आपको धन हानि हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024