Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date and Time in India: हिंदू धर्म में ग्रहण का विशेष महत्व है। ये एक खगोलीय घटना है लेकिन इसका धार्मिक महत्व भी काफी अधिक है। बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल माह में हो चुका है। वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर माह में होने वाला है। ये ग्रहण काफी खास होने वाला है, क्योंकि ये करीब 6 घंटे और 4 मिनट का होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से बात करें, तो सूर्य ग्रहण के दौरान कई ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य के साथ राहु या केतु एक साथ किसी राशि में आ जाते हैं, तो ग्रहण योग का निर्माण होता है। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में जर नहीं आएगा, लेकिन इसका असर देश-दुनिया में देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए होगा लाभकारी…
सूर्य ग्रहण की सही डेट और समय (Solar Eclipse 2024 Date and Time)
बता दें कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 2 अक्टूबर को रात 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा और देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। ये सूर्य ग्रहण आश्विन मास की अमावस्या तिथि यानी सर्वपितृ अमावस्या में होगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में लगेगा। इसके साथ ही इस दिन सूर्य के साथ चंद्रमा, बुध और केतु स्थित होंगे। इसके अलावा देवगुरु बृहस्पति और ग्रहों के सेनापति मंगल की पूर्ण दृष्टि होगी और सूर्य से द्वितीय भाव में शुक्र, छठे भाव में वक्री शनि विराजमान रहेंगे।
दूसरे सूर्य ग्रहण पर इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए साल का दूसरा सूर्य ग्रहण इन राशियों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। कन्या राशि में सूर्य के साथ केतु ग्रह भी विराजमान है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही कुछ नए दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आप ऊर्जावान रहेंगे। इसके साथ ही आपके काम में सुधार होगा, जिससे उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
कर्क राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। लंबे समय से चले आ रहे विवाद समाप्त हो सकते हैं। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। परिवार का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। अध्यात्म की ओर आपकी रुचि अधिक होगी। कार्यस्थल में भी आपका समय अच्छा बीतेगा। जीवन में कुछ नया हो सकता है। ऐसे में काफी कुछ अच्छा बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य ग्रहण लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सूर्य ग्रहण आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का उच्च अधिकारी से अच्छे संबंध बनेंगे। इससे आने वाले समय में उन्हे लाभ मिल सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, जिससे आमदनी खूब होने वाली है। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भविष्य के लिए भी बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।