Surya Grahan April 2024: चैत्र नवरात्रि के एक दिन पहले यानी 8 अप्रैल को चैत्र अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। ये साल का पहला और सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण है।  ये एक खगोलीय घटना है। इस दौरान चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। जिससे सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पड़ती है। साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आने वाला है। ऐसे में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। भारतीय समयानुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगा जो रात के करीब 2 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। सूर्य ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि में होंगे। इस दौरान उनके साथ केतु ग्रह भी विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ती है। सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ कामों को करने की मनाही है, तो कुछ काम आप कर सकते हैं। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के समय किन कामों को करना चाहिए और किन्हें करने से बचना चाहिए…

सूर्य ग्रहण के समय न करें ये काम

  • सूर्य ग्रहण के समय सूर्य को बिल्कुल नहीं देखना चाहिए, क्योंकि इसका अशुभ प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है।
  • सूर्य ग्रहण के समय किसी भी व्यक्ति की निंदा या फिर क्रोध करने से बचना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को संतान का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
  • ग्रहण के समय किसी भी प्रकार के भोजन करने से बचना चाहिए, क्योंकि उस समय नकारात्मक ऊर्जा वातावरण में सबसे अधिक होता है।
  • सूर्य ग्रहण के समय नए काम या मांगलिक काम की शुरुआत नहीं करना चाहिए। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
  • गर्भवती महिलाओं को नुकीली चीजें जैसे सुई, चाकू, कैंची आदि का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के समय करें ये काम

  • सूर्य ग्रहण के समय अपने पके हुए भोजन, दूध, दही आदि में तुलसी की पत्तियां डाल देना चाहिए। ऐसा करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • ग्रहण के समय घर के मंदिर को ढक कर रखना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के सूतक काल और सूर्य ग्रहण के दौरान जप-ध्यान करने का विशेष महत्व है। इसलिए भगवान शिव जी, भगवान सूर्य देव या फिर अपने किसी भी आराध्य का ध्यान करें।
  • ग्रहण के समय सूर्य देव का विशेष मंत्र ‘ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो: सूर्य: प्रचोदयात्।’का जाप करते हें।
  • ग्रहण के समय दान का संकल्प लें और ग्रहण समाप्त होते ही स्नान करने के साथ दान करें। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
  • सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें और पूरे घर में गंगाजल छिड़के, जिससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।