Surya Grahan October 2024: साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज रात को लगने वाला है। इसके साथ ही आज सर्व पितृ अमावस्या भी है। इसके साथ ही कल से नवरात्रि आरंभ हो जाएगी। हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व है। साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर की रात को लगने वाला है। ये सूर्य ग्रहण काफी खास है, क्योंकि इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी पड़ रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण आरंभ होने के करीब 12 घंटे पहले से ही सूतक काल आरंभ हो जाता है।  इस दौरान किसी भी तरह के मांगलिक और शुभ कामों की मनाही होती है। इस साल सूर्य ग्रहण रात के समय पड़ रहा है। इसलिए ये भारत में नजर नहीं आएगा और सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन सूर्य ग्रहण का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दौरान किन कामों को करने की है मनाही…

बता दें कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। इसलिए ये भारत में नजर नहीं होगा। इसके  अलावा ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागरीय क्षेत्र, अंटार्कटिका, आर्कटिक, अटलांटिक महासागर में नजर आएगा।

सूर्य ग्रहण के समय क्या करें

  • सूर्य ग्रहण के दौरान जप-तप के साथ-साथ ध्यान करना शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन सूर्य ग्रहण के कारण जो वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा होती है। उनसे आपका बचाव करते  आपकी  भावनाएं और अवचेतन मन शांत होता है।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु के साथ अन्य देवी-देवताओं के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में खुशियां बनी रहती है।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान मन ही मन अपने समर्थ के अनुसार दान करने का संकल्प लें। इसके बाद ग्रहण समाप्त होने के बाद इन चीजों को किसी गरीब या फिर जरूरतमंद को दे दें।
  • सूर्य ग्रहण के मोक्ष के बाद स्नान करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही भगवान की मूर्तियों पर भी गंगाजल छिड़क पवित्र कर लें।
  • सूर्य ग्रहण के समय बहुत ही अधिक नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। आपके शरीर के साथ-साथ पूरे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है। इसलिए ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल अवश्य छिड़कना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण काल के दौरान खाने-पीने की वस्तुएं अशुद्ध हो जाती हैं और उसमें नकारात्मक ऊर्जा अधिक हो जाती है। इसलिए सूतक लगने से पहले तुलसी पत्र या कुश को दूध, दही आदि चीजों में डाल सकते हैं।

सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ये काम

  • सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ कामों को करना शुभ माना जाता, तो कुछ कामों को करने से बचना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान देवी-देवता की मूर्ति स्पर्श करने की मनाही होती है। इसलिए इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिया जाता है या फिर पर्दा  लगा देते हैं।
  • सूर्य ग्रहण सूतक काल आरंभ होने के साथ किसी भी प्रकार के मांगलिक और शुभ कामों को करने की मनाही होती है।
  • चंद्र ग्रहण के सूतक काल से मोक्ष काल तक भोजन आदि करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान वातावरण में सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव होता है।
  • शास्त्रों के अनुसार,  चंद्र ग्रहण के समय शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान सोने की मनाही होती है।
  • गर्भवती महिलाओं को चाकू, सुई जैसी नुकीली चीजों से दूर रहना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए। इस अवधि में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान-दान करने के साथ कुछ मंत्रों का जाप अवश्य करें।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024