Solar Eclipse 2023: हर साल सूर्य और चंद्र ग्रहण होते हैं, जिन्हें खगोलीय घटना माना है। ऐसे ही साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को होने वाला है। यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, लेकिन इसका प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 20 अप्रैल को जब सूर्य ग्रहण हो रहा है। उस समय वह अपनी उच्च राशि मेष राशि में विराजमान होंगे। इतना ही नहीं साल का पहले सूर्य ग्रहण पर एक अद्भुत नजारा भी देखने को मिलेगा। दरअसल, 20 अप्रैल को तीन तरह के सूर्य ग्रहण नजर आने वाला है। इस सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिक हाइब्रिड सूर्य ग्रहण नाम दिया है। जानिए इस सूर्य ग्रहण के बारे में सबकुछ और किन राशियों पर पड़ेगा अधिक प्रभाव।
कब है साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण?
साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को सुबह 7 बजकर 04 मिनट आरंभ होगा, जो दोपहर 12 बजकर 29 पर समाप्त हो जाएगा यानी इस बार सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी। हालांकि साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आने वाला है।
किस तरह के होंगे सूर्य ग्रहण?
वैज्ञानिकों के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण तीन तरह का दिखाई देगा, जो आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार होगा।
क्या होता है हाइब्रिड सूर्य ग्रहण?
वैज्ञानिकों के अनुसार, जब सूर्य ग्रहण के समय वह आंशिक, कुंडलाकरा और पूर्ण हो, तो वह हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहलाता है। माना जा रहा है कि ऐसी खगोलीय घटना करीब 100 साल बाद हो रही है।
क्या होता है आंशिक सूर्य ग्रहण?
यह खगोलीय घटना तब घटती है जब सूर्य ग्रहण के समय चंद्रमा सूर्य के छोटे से हिस्से को प्रभावित करता है।
क्या है पूर्ण सूर्य ग्रहण?
पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है, जब सूर्य़, प्रथ्वी और चंद्रमा एक ही सीध में आ जाते हैं। ऐसे में प्रथ्वी के एक भाग में पूरी तरह अंधेरा हो जाता है।
क्या होता है कुंडलाकार सूर्य ग्रहण?
यह खगोलीय घटना काफी अलग होती है। इस सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य के बीचो-बीच आ जाता है यानी सूर्य एक चमकदार रिंग की तरह आने लगता है। इसे ‘रिंग ऑफ फायर’ भी कहा जाता है।
किन राशियों को मिलेगा सूर्य ग्रहण से लाभ?
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा, लेकिन सूर्य ग्रहण का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ने वाला है। सिंह, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों के जीवन पर शुभ पड़ सकता है। इन राशियों को समाज में मान-सम्मान के साथ धन लाभ मिलेगा। इसके साथ ही इन राशियों के जातक अपने लक्ष्य को भी पा सकते हैं।