Surya Grahan 2023 Upay:अक्टूबर माह का धार्मिक महत्व काफी अधिक है, क्योंकि इस माह कई पितृ पक्ष, नवरात्रि होने के साथ सूर्य और चंद्र ग्रहण भी पड़ रहे हैं। बता दें कि सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 यानी सर्व पितृ अमावस्या के दिन पड़ रहा है। इसलिए इसका विशेष महत्व है। ग्रहण के समय सूर्य कन्या राशि में विराजमान होंगे। इस दिन सूर्य ग्रहण रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा, जो 2 बजकर 24 मिनट तक चलेगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। वैसे तो यह खगोलीय घटना है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसके अशुभ प्रभावों से बचने के लिए राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान दे सकते हैं। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दिन राशि के अनुसार किन चीजों का दे सकते हैं दान।
मेष राशि
इस राशि क् स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह है। ऐसे में हनुमान जी की पूजा करना चाहिए। सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए मेष राशि के जातक आज गुड़, लाल रंग के वस्त्र का दान करें।
वृषभ राशि
इस राशि के स्वामी शुक्र देव है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सफेद चीजें जैसे – दही, दूध, शक्कर, सफेद कपड़े आदि का दान करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है।
मिथुन राशि
इस राशि के स्वामी बुध है। इसलिए इस राशि के जातक ग्रहण के बाद गाय को हरा चारा खिलाएं। इसके अलावा हरी मूंग दाल, हरे कपड़े, हरी सब्जियों आदि का दान करें।
कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। ऐसे में इस राशि के जातक सफेद चीजें जैसे कि दूध, दही, चीनी, सफेद कपड़े, मोती आदि का दान करें।
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्य देव है। ऐसे में इस राशि के जातक ग्रहण के बाद गुड़, गेहूं, तांबे के बर्तन, लाल या फिर नारंगी कपड़े आदि चीजों का दान करें।
कन्या राशि
इस राशि के स्वामी बुध है। ऐसे में इस राशि के जातक हरी मूंग दाल, कांसे के बर्तन, हरी सब्जियां, हरे रंग के कपड़े आदि चीजों का दान करें।
तुला राशि
इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। ऐसे में इस राशि के जातक सफेद चीजें जैसे – खीर, दही, शक्कर, दूध, सफेद कपड़े आदि का दान करें।
वृश्चिक राशि
इस राशि के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह है। ऐसे में ग्रहण के बाद मसूर दाल, गुड़, लाल वस्त्र, फल आदि चीजों का दान करें।
धनु राशि
इस राशि के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति है। ऐसे में इस राशि के जातक पीले चीजें जैसे पीले फल, चना दाल, पीले कपड़े, बेसन, हल्दी आदि का दान करें।
मकर राशि
इस राशि के स्वामी कर्मफलदाता शनिदेव है। ऐसे में ग्रहण के समय शनिदेव से संबंधित चीजें जैसे – काला छाता, कंघा, सरसों का तेल, तिल, लोहे के बर्तन आदि का दान करें।
कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव है। ऐसे में इस राशि के जातक भी शनि से संबंधित चीजों का दान करें।
मीन राशि
इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति है। ऐसे में इस राशि के जातक पीले फल, पीले कपड़े, चना दाल, केसर, बेसन, हल्दी आदि का दान करें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
