Surya Grahan Effect All Zodiac Sign: वैदिक पंचांग के अनुसार साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 लगने जा रहा है। वहीं इस दिन कार्तिक कृष्ण अमावस्या तिथि है। यह सूर्यग्रहण भारत के सुदूरवर्ती पूर्वी राज्य ( अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैण्ड, पूर्वी असम, पूर्वी मेघालय) को छोड़कर सम्पूर्ण भारत में दिखाई देगा। फ्यूचर पंचांग के मुताबिक सूर्य ग्रहण दोपहर को  02 बजकर 28 मिनट से शरू होगा और शाम को 6 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं सूर्योदय के अनुसार कुछ स्थानों पर समय में थोड़ा अंतर हो सकता है। यह ग्रहण पूर्ण दृश्य है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। एस्ट्रोलॉजर रवि शर्मा से जानते हैं राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और सूतक काल का समय…

जानिए कब से लग जाएंगे सूतक

पंचांग के मुताबिक सूर्य ग्रहण  25 अक्टूबर को दिन में 2 बजकर 28 मिनट पर शुरू हो रहा है। सूर्य ग्रहण 12 घंटे पहले से लग जाते हैं। इसलिए 24 अक्टूबर दिवाली की रात 2 बजकर 30 मिनट से सूर्य ग्रहण का सूतक आरंभ हो जाएंगे।

ग्रहण का राशिफल:- पंचांग अनुसार सूर्य ग्रहण स्वाती नक्षत्र और तुला राशि में शुरू हो रहा है। इसलिए यह ग्रहण तुला राशि व स्वाती नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों को विशेष कष्टदायक साबित हो सकता है। इसलिए आप लोगों को ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण काल में सूर्याष्टक स्तोत्र, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

1. मेष:- जीवनसाथी को कष्ट

2. वृष:- कार्य में सिद्धि, व्यापार में लाभ

3. मिथुन:- चिन्ता, पीड़ा

4. कर्क:- रोग और किसी बात को लेकर भय

5. सिंह:- आर्थिक लाभ के योग

6. कन्या:- खर्चों में बढ़ोतरी

7. तुला:- शारीरिक कष्ट और दुर्घटना के योग

8. वृश्चिक:- धन की हानि और मानसिक तनाव

9. धनु:- लाभ व प्रगति

10. मकर:- सुख-समृद्धि में वृद्धि

11. कुंभ:- गुप्त चिंता

12. मीन:- दुर्घटना का भय

ग्रहण का अन्य फल:- कार्तिक मास में मंगलवार को सूर्य ग्रहण होने से अग्निकाण्ड, चोरी, डकैती जैसी घटनाएं देश में बढ़ सकती हैं। वहीं राजनेताओं में परस्पर विरोध व तालमेल का अभाव होने से विकास की गति मन्द देखने को मिल सकती है। वहीं वर्षा में न्यूनता से जौ, गेंहू, चना, मटर, तिलहन और दलहन आदि में तेजी आ सकती है। साथ ही साधु, सन्यासियों व धार्मिक जनों को कष्ट-पीड़ा हो सकती है।