Surya Grahan 2022: इस साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण पड़ेंगे। आपको बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की मध्य रात्रि से लग रहा है। लेकिन ये सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। यह ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। साथ ही ग्रहण मेष राशि में लगेगा। वैदिक पंचाग के अनुसार यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और ना ही इसका सूतक काल माना जाएगा। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव में दिखाई देगा।
इन राशि वालों को हो सकता विशेष लाभ:
ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रहण पड़ता है तो उसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा कहा जाता है। साथ ही सूर्य देव का संबंध मान- सम्मान और प्रतिष्ठा से होता है। वहीं सूर्य ग्रहण की स्थिति को ज्योतिष में अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण लगने पर सूर्य पीड़ित हो जाते हैं और शुभ फलों में कमी आ जाती है। वहीं इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं जिनको विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सीं हैं…
वृषभ राशि: आपके लिए ये ग्रहण बहुत शुभ फलदायी रहने वाला है। इस ग्रहण से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। अधूरे काम बन सकते हैं। व्यापार में किस्मत का साथ मिल सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। इस समय आप व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है।
कर्क राशि: आपकी राशि के लिए भी ये ग्रहण लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपको कार्य में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है और साथ ही कार्यस्थल और समाज में आपकी छवि अच्छी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी कार्य करने की शैली में निखार आ सकता है जिससे आपके आपकी ऑफिस में वाहवाही हो सकती है।
तुला राशि: आपके लिए भी ये ग्रहण बहुत शुभ रहने वाला है। साथ ही कार्यस्थल में लाभ होने की संभावना है. नौकरी में कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप कोई व्यवसायिक यात्रा भी कर सकते हैं। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। साथ ही इस समय साझेदारी के काम में मुनाफा हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- Astrology: बुध ग्रह होने जा रहे हैं अस्त, इन 3 राशि वालों की बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें, जानें उपाय
धनु राशि: आपके जीवन में सूर्य ग्रहण एक सकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा, आपको इस दौरान नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। विदेश में नौकरी प्राप्त करने के नौकर प्राप्त होंगे और उन्नति के लाभ भी होंगे। साथ ही व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं और ज्योतिष के अनुसार गुरु और सूर्य ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह ग्रहण आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। (यह भी पढ़ें)-मायावी ग्रह राहु मेष राशि में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ