Surya Grahan 2022: इस साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण पड़ेंगे। आपको बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की मध्य रात्रि से लग रहा है। लेकिन ये सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। यह ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। साथ ही ग्रहण मेष राशि में लगेगा। वैदिक पंचाग के अनुसार यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और ना ही इसका सूतक काल माना जाएगा। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव में दिखाई देगा।
ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रहण पड़ता है तो उसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। इसलिए इस ग्रहण का कुछ असर सभी राशियों पर जरूर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां एसीं हैं, जिनको यह ग्रहण शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सीं हैं ये 3 राशियां…
वृषभ राशि: आपके लिए ये ग्रहण बहुत शुभ साबित हो सकता है। इस ग्रहण से आपको आर्थिक लाभ हो सकते हैं। अधूरे काम बन सकते हैं। कारोबार में भाग्य का साथ मिल सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। इस समय आप व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
कर्क राशि: आपकी राशि के लिए भी ये ग्रहण लाभप्रद साबित हो सकता है। साथ ही कार्यस्थल और समाज में आपकी छवि अच्छी हो सकती है। इस दौरान आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी कार्य करने की शैली में निखार आ सकता है जिससे आपके आपकी ऑफिस में वाहवाही हो सकती है। अगर कहीं आपका धन अटका हुआ था तो वो प्राप्त हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- Guru Gochar: 13 अप्रैल को गुरु ग्रह करने जा रहे गोचर, इन 3 राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के भी प्रबल योग
धनु राशि: इस सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आपकी जिंदगी में कई बदलाव आ सकते हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपको इस दौरान नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। विदेश में नौकरी प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे और उन्नति के नए मार्ग भी खुलेंगे। साथ ही व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं और ज्योतिष के अनुसार गुरु बृहस्पति और सूर्य ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह ग्रहण आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- Budh Gochar: 8 अप्रैल से चमक सकती है इन 3 राशि वालों की किस्मत, ग्रहों के राजकुमार बुध देव की रहेगी विशेष कृपा