Surya Grahan 2021: 10 जून गुरुवार के दिन इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस वलयाकार सूर्य ग्रहण के समय सूर्य आग की अंगूठी की तरह चमकता हुआ दिखाई देगा। ग्रहण वाले दिन शनि जयंती और वट सावित्री व्रत भी पड़ रहा है। ग्रहण वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगने जा रहा है जिसका प्रभाव मुख्य रूप से वृषभ, वृश्चिक, कर्क और सिंह वालों पर देखने को मिलेगा। इन राशि के जातकों की जिंदगी में बड़े बदलाव होंगे। ग्रहण की शुरुआत 10 जून की दोपहर 1.42 बजे से हो जाएगी और समाप्ति 6.41 पर होगी।

मेष: धन हानि होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। धन सोच समझकर ही खर्च करें। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। कार्यों को सोच विचार के करने में ही लाभ मिलेगा। लंबी यात्रा से नुकसान हो सकता है।

वृषभ: इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप शरीर की ऊर्जा में कमी महसूस कर सकते हैं। विवाहित जातकों में इस दौरान वाद-विवाद होने की स्थिति बन सकती है। अचल संपत्तियों पर निवेश करने से बचें। धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

मिथुन: आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन सोच समझकर खर्च करने पर ही लाभ मिलेगा। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। हर कार्य में सतर्कता बरतनी होगी। यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण कितने बजे से होगा शुरू, कहां और कैसे देखें लाइव जानिए पूरी डिटेल

कर्क: वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आय से अधिक खर्च करने पर आप परेशान रहेंगे। किसी निवेश में जोखिम उठाना पड़ सकता है। सगे संबंधियों के साथ वाद-विवाद होने के आसार रहेंगे। वाणी में कटुता आएगी।

सिंह: माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है। पढ़ने वाले लोगों के लिए समय शानदार रहेगा। सरकारी नौकरी पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। आत्मविश्वास कम रहेगा। आप किसी चीज को लेकर कोई स्थिर या दृढ़ निर्णय नहीं ले पाएंगे।

कन्या: धन- हानि होने के योग बन रहे हैं। सेहत भी बिगड़ सकती है इसलिए सतर्क रहें। लेन- देन में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव हो सकता है। धैर्य से काम लेने पर ही बात बनेगी। यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण का सूतक कितने घंटे पहले हो जाता है शुरू, जानिए इस दौरान क्या न करें

तुला: मन अशांत रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। धैर्य से काम लेना होगा। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से किसी न किसी बात पर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

वृश्चिक: वृषभ राशि के बाद वृश्चिक राशि वालों पर इस ग्रहण का अत्यधिक प्रभाव पड़ेगा। यात्राएं काफी करनी पड़ सकती हैं। कीमती सामान खोने का खतरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। निवेश के समय अच्छा है। कड़ी मेहनत से ही सफलता हासिल कर पायेंगे।

मकर: स्वास्थ्य खराब होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। धन-हानि के योग बनेंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। धैर्य से काम लेंगे तो कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी।

कुंभ: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करना आपको नुकसानदायक साबित हो सकता है।

मीन: किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी जरूरी काम में मित्रों और परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।