Solar Eclipse, Surya Grahan 2018 July Date Time India, impact on Rashi or Zordaic Signs: जुलाई महीने में दो ग्रहण लगने वाले हैं। सबसे पहले 13 जुलाई को सूर्य ग्रहण लगेगा। इसके बाद 27 जुलाई को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का लगाना अशुभ माना गया है। कहते हैं कि ग्रहण उस वक्त लगता है जब भगवान पर कोई संकट आया हुआ होता है। इसके अलावा भी सूर्य ग्रहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं फैली हुई हैं।
ज्योतिष की मानें तो सूर्य ग्रहण का अलग-अलग राशियों पर भी प्रभाव पड़ता है। चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस बार के सूर्य ग्रहण का किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
मेष: इस राशि के जातकों को दोस्तों का साथ मिलेगा। आप दोस्तों के बीच घिरे रहेंगे। किसी महिला दोस्त से कोई जरूरी मदद भी मिल सकती है।
वृषभ: इस राशि के लोगों की सेहत खराब हो सकती है। इसलिए आपको इसके प्रति पहले से ही सावधान रहने की जरूरत है। धनहानि होने के भी संकेत हैं।
Surya Grahan 2018 Date and Time in India
मिथुन: आप मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। आपको बेकार के विवादों से बचना होगा। इसके साथ क्रोध पर भी नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है।
Solar Eclipse 2018: जानिए क्या है सूर्य ग्रहण, कब और कैसे लगता है यह
कर्क: आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। हालांकि वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा। किसी परिजन के साथ रिश्ता खराब हो सकता है।
सिंह: इस राशि के जातकों के घर का माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी या बिजनेस के क्षेत्र में प्रगति होगी। काम में व्यस्तता बढ़ सकती है।
कन्या: बिजनेस में मुश्किल हालात का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कानूनी मामलों के निपटने की उम्मीद है। कानूनी फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं।
तुला: पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। आपको अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना होगा। दोस्तों का साथ मिलेगा।
वृश्चिक: सेहत में गिराट आ सकती है। आपको थकान की अनुभूति होगी। किसी परिजन से बहस हो सकती है। विदेश यात्रा पर भी जाने के योग हैं।
धनु: मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। संतान को लेकर चिंता सताएगी। आपको धार्मिक कार्यों में मन लगाने की जरूरत है।
मकर: इस राशि के लोगों को धनलाभ होने के योग हैं। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। इसके साथ ही आप आज के दिन धन खर्च भी करने वाले हैं।
कुंभ: आपकी सेहत में सुधार आने के संकेत हैं। आप आर्थिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। आय के स्रोत सीमित हो सकते हैं। मन कुछ परेशान रहेगा।
मीन: सूर्य ग्रहण का प्रभाव आपके लिए अच्छा रहेगा। पदोन्नति होने के योग हैं। घर में खुशियों भरा माहौल रहेगा। कोई खुशखबरी सुनने को भी मिल सकती है।
उल्लेखनीय है कि पृथ्वी अपनी धुरी पर निरंतर घुमते रहने के साथ-साथ सौरमंडल में सूर्य का चक्कर भी लगाती है। वहीं, चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह है और वह पृथ्वी के चारों ओर घुमता रहता है। ऐसे में कई बार चंद्रमा घुमते-घुमते सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। ऐसी दशा में पृथ्वी से सूर्य आंशिक या पूर्ण रूप से दिखाई नहीं देता। इसी घटनाक्रम को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।