Sun Planet Transit In Scorpio: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य ग्रह लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि अभी सूर्य देव धनु राशि में संचरण कर रहे हैं और वह 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वृश्चिक राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है, जो सूर्य देव के मित्र हैं। ऐसे में सूर्य देव के गोचर से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। सात ही इन लोगों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपमें सोच-विचार कर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ जाएगी। काम-धंधे, व्यापार और रोजगार में शानदार लाभ होगा। वहीं इस दौरान आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। वहीं इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मतलब संतान की नौकरी लग सकती है या विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो वह विवाह में तब्दील हो सकता है। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। साथ ही विद्यार्थियों को शोध और अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं  काम-धंधे, व्यापार और रोजगार में शानदार लाभ होगा। आय में वृद्धि होने से लाइफ स्टाइल में बदलाव आएगा। नौकरी में स्थिरता बढ़ेगी। साथ ही इस दौरान आपके माता के साथ संबंध मजबूत होंगी। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा कार्य करते हैं तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है।