Sun Transit In Mesh: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी उच्च और नीच राशि में संचरण करते हैं, जिसका असर सीधेतौर पर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य होली बाद अपनी उच्च राशि में मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में वह अपना शुभ प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर डालेंगे। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष लाभ हो सकता है। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से भाग्य स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपके धन में कई गुना वृद्धि हो सकती है। वहीं आपको घर- परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा इस दौरान कर सकते हैं। साथ ही इस समय छात्रों का विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सपना सच हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता हैं। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको इस दौरान आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं कारोबार में कई गुना वृद्धि हो सकती है। धन प्राप्ति के लिए कई शुभ योग बन रहे हैं। साथ ही अगर आप प्रापर्टी, रियल स्टेट और जमीन- जायदाद से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं, तो यह समय आपको शुभ साबित हो सकता है। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस दौरान आपको माता का विशेष सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही घर-संपत्ति से जुड़े कार्य में सफलता हासिल करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति हासिल हो सकती है। वहीं इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस अवधि में आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है।