Surya Gochar In Capricorn 2024: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना गया है और सूर्य देव प्रतिष्ठा, मान- सम्मान और नौकरी के कारक हैं। वहीं सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में 1 महीने बाद गोचर करते हैं। आपको बता दें कि सूर्य देव 15 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं सूर्य देव किन राशियों की किस्मत चमकाने वाला है…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से सप्तम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रह सकता है। साथ ही जीवनसाथी का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से दूसरे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं जो लोग इस समय पार्टनरशिप का व्यापार करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि में ही भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही निवेश से भी लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सूर्य ग्रह के प्रभाव से आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में इजाफा होगा और धन की बचत करने में कामयाब होंगे। वहीं शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की कार्य करने की शैली में निखार आएगा। वहीं व्यापारी वर्ग इस समय कोई नई व्यावसायिक डील कर सकते हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों को ग्रहों के राजा सूर्य देव का गोचर आर्थिक रूप से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आय में वृद्धि होगी और नए स्त्रोत भी बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही सूर्य देव के प्रभाव से आपकी वाणी में प्रभाव आएगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव के स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आप इस अवधि में काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी।