Sun Transit In Mesh: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी होते हैं। साथ ही सूर्य देव लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि अप्रैल की शुरुआत में सूर्य देव मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मेष राशि में सूर्य देव उच्च का फल प्रदान करते हैं। ऐसे में सूर्य देव के गोचर कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को अपार धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं… 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके रुके हुए कार्य बन सकते हैं। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं पारिवारिक मामलों में भी यह गोचर आपका साथ देगा। आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्ते काफी मजबूत होंगे। साथ ही आप लोग देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो सूर्य देव आपकी राशि के स्वामी गुरु के मित्र हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपको संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। संतान की नौकरी या विवाह हो सकता है। वहीं इस समय आपको यश और प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होगी। वहीं  इस अवधि में आप काफी प्रसन्न और संतुष्ट दिखाई देंगे। साथ ही इस अवधि में आपको अपने करियर में मिलने वाली पदोन्नति से काफी खुशी मिल सकती है। वहीं इस समय आपको प्रेम संबंध में सफलता मिल सकती है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

सूर्य का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आप लोगों की दैनिक इनकम में बढ़ोतरी होगी। वहीं पारिवारिक मामलों में भी यह गोचर आपका साथ देगा। आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्ते काफी मजबूत होंगे। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024