Malika Rajyog: ग्रहों के राजा सूर्य करीब एक माह बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में सूर्यदेव के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि सूर्य इस समय मिथुन राशि में विराजमान है। जहां पर वह 16 जुलाई तक रहने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को 16 जुलाई तक बंपर लाभ मिलने वाला है। दरअसल, सूर्य के साथ-साथ मिथुन राशि में बुध और शुक्र भी विराजमान है। इसके साथ ही वृषभ राशि में गुरु बृहस्पति, कन्या राशि में केतु, कुंभ राशि में मीन, मेष में मंगल और मीन राशि में राहु ग्रह विराजमान है। ऐसे में ग्रहों का एक ही लाइन पर होने से एक माला सा बन रहा है। जिसके कारण मालिका नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं इस योग के बनने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
वृषभ राशि के लिए मालिका राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में खूब लाभ मिलने वाला है। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो इस अवधि में लाभ मिल सकता है। वाणी में मधुरता आएगी। इसके साथ ही कई पार्टी करने को मिलेगी। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। उच्च शिक्षा की इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों को भी मालिका राजयोग बनने से खूब लाभ मिलने वाला है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही अटके हुए हर काम एक बार फिर से शुरू हो सकता है। लंबे समय से कोई प्रोजेक्ट अटका हुआ है, तो वह अब पूरा हो सकता है। परिवार के बीच चला आ रहा मतभेद भी समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही नौकरीपेशा लोगों को उनके काम की प्रशंसा मिलेगी। ऐसे में वह तरक्की के साथ कोई जिम्मेदारी पा सकते हैं। इसके साथ ही सैलरी में भी वृद्धि हो सकती है। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
मालिका योग बनने से इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। रुके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। विदेश यात्रा का सपना देख रहे जातकों को जाने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही अगर आपका विदेश में व्यापार है, तो उसमें भी मुनाफा हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।