Surya Transit In Mesh Zodiac: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक सूर्य देव लगभग एक राशि से दूसरी राशि में 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि  सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार सूर्य और मंगल ग्रह में मित्रता का भाव है। ऐसे में सूर्य देव के गोचर से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियांं कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपके धन में कई गुना वृद्धि हो सकती है। वहीं आपको परिवार का साथ मिलेगा। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंधित यात्राएं कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापार को बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं फलदायक रहेगी।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से पंचम स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस अवधि में आपकी संतान से जुड़ी से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। वहीं  कार्यक्षेत्र से आय के नए स्रोत बनेंगे। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी। लव लाइफ में रोमांच बढ़ेगा। वहीं इस दौरान ध्यान, योग, और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।  रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सूर्य देव का गोचर आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सक्सेस मिल सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। नए बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं।  साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। नए बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025