Surya Gochar In Brihaspati Nakshatra Vishakha: ज्योतिष में सूर्य को सबसे खास ग्रह माना गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब भी सूर्य के राशि या नक्षत्र में परिवर्तन से उनकी चाल में बदलाव आता है तो इसका प्रभाव देश-दुनिया से लेकर सभी 12 राशि वाले जातकों पर पड़ता है। अब सूर्य देव 6 नवंबर 2024 की सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर स्वाति नक्षत्र से निकलकर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं जो धन और ज्ञान के कारक माने गए हैं। इसलिए सूर्य का यह गोचर इन 3 राशियों के जीवन में ढेर सारी खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कौन-सी ये 5 राशियां हैं जिनके लिए ये बदलाव खास रहेगा।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि वाले जातक काफी आत्मविश्वासी होते हैं। ऐसे में सूर्य का यह गोचर उनके आत्मविश्वास को और बढ़ा देगा। इस दौरान इन्हें नए काम के शानदार मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आय के नए रास्ते मिलेंगे। आय भी बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। छात्रों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी। काम में जोश बना रहेगा। करियर में उन्नति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों और परिवार का साथ मिलेगा। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। इस दौरान आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। करियर-कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। व्यापार में मुनाफा होगा। इस गोचर के दौरान आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कई दिनों से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। सेहत में सुधार होगा। निवेश करने के लिए समय शुभ है। व्यापार में खूब बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर भाग्यशाली साबित होगा। सूर्य का यह गोचर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। काम और बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा हैं तो आपके इनकम में इजाफा होगा। प्रमोशन का भी योग है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। परिवार और प्यार के रिश्तों में भी समझ बढ़ेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशी और शांति का माहौल रहेगा। सिंगल लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय मेहनत का अच्छा फल देगा।