Sun Transit In Aquarius: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही गोचर का प्रभाव कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य फरवरी की शुरुआत में कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। साथ ही यहां वह अपने पुत्र शनि देव के साथ युति करेंगे। वैसे तो शनि और सूर्य में शत्रुता का भाव है। लेकिन फिर भी इस गोचर से कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। इन लोगों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित होगा। क्योंकि एक तो सूर्य देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह के मित्र हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको किसी पुराने निवेश से लाभ भी हो सकता है। वहीं शादीशुदा जातकों का रिश्ता अपने पार्टनर के साथ मजबूत होगा। आपके लिए यह अवधि करियर में विशेष सफलता प्रदान करने वाली मानी जा रही है। साथ ही आपको इस समय पुत्र या पौत्र की प्राप्ति हो सकती है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर पड़ने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। वहीं आपको करियर में इस दौरान मनचाही सफलता हासिल हो सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। लेकिन आपको डिजीसन थोड़ा सोच समझकर लेना चाहिए। वहीं व्यापारियों को इस समय आक्समिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार आप कर सकते हैं। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों को ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं अगर आप प्रेम- संंबध में हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं आपको इस वक्‍त अचानक से धन की प्राप्ति होगी। साथ ही इस दौरान आपको करियर में शानदार सफलता मिल सकती है। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024