Sun Transit In Aquarius: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, सरकारी नौकरी, राजनीति और पिता के कारक हैं। वहीं सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं और वह एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि 13 फरवरी को सूर्य देव कुंभ राशि में संचरण करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है, क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से सप्तम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि के स्वामी भी हैं। इसलिए यह समय विवाहित लोगों को शानदार साबित होगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। वहीं कड़ी मेहनत करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी। नौकरी में किसी प्रकार का बदलाव हो सकता है और यह आपके पक्ष में होगा। वहीं आपको पार्टनशिप के काम में अच्छा लाभ होगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

सूर्य देव का गोचर मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं  अच्‍छा पैसा कमाने में भाग्‍य आपका साथ देगा और आप खर्च भी अपने मन के अनुसार अच्‍छी जगह पर कर पाएंगे। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको यह समय शानदार साबित हो सतका है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव का गोचर कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए अगर आप कारोबारी हैं, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर में आपके लिए शीर्ष पर पहुंचने के योग बन रहे हैं और आपको कारोबार में कहीं से रुका धन मिलने से पुरानी योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024