Surya Gochar December 2022: सूर्य देव राशि परिवर्तन कर आज धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के स्थान परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। यह प्रभाव कुछ पर अच्छा, तो कुछ पर बुरा भी पड़ सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सर्य देव आज सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं सूर्य देव के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास भी शुरू हो जाएगा। खरमास में सूर्य देव की पूजा-पाठ का अधिक महत्व बताया गया है। वहीं इस माह में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित बताया गया है। मान्यता के अनुसार इस मास में कोई भी कार्य शुरू करने पर उसमे सफलता नहीं मिलती है। आइए जानते हैं कि सूर्य देव के धनु राशि में जानें से किन-किन राशियों के लोगों पर सूर्य देव की विशेष हो सकती है और इससे जातकों को क्या लाभ हो सकते हैं।

मीन राशि पर सूर्य गोचर का प्रभाव (Grah Gochar 2022)

इस राशि के जातकों को सूर्य देव का साथ मिल सकता है। पेशेवर रूप से सूर्य का गोचर आपके लिए फलदायी साबित हो सकता है।अधिकारी पदों पर कार्य करने के अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर भी समय आपके पक्ष में होगा और आपके नेतृत्व क्षमता की सराहना की जाएगी।

सूर्य देव करेंगे गोचर, इन राशियों को रहना होगा सावधान

कुंभ राशि पर सूर्य राशि परिवर्तन का प्रभाव (Surya Gochar 2022)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव के धनु राशि में गोचर से इस राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आपको अपने परिवार और भाई-बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। साझेदारी में कारोबार कर रहे जातकों के लिए भी यह समय अच्छा हो सकता है।

धनु राशि पर सूर्य गोचर का प्रभाव (Surya Gochar December 2022)

सूर्य देव का गोचर इसी राशि में होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को सूर्य देव का पूरा साथ मिल सकता है। आपकी सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। नौकरी पेशा जातकों के लिए अच्छा समय आ सकती है। पद बढ़ने औ वेतन बढ़ने का लाभ मिल सकता है। खुद का व्यवसाय कर रहे जातकों को भी अच्छा मुनाफा हो सकता है।