Sun Transit In Mesh: साल 2026 में कई ग्रह अपनी उच्च और नीच राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य साल 2026 की शुरुआत में अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। मेष राशि सूर्य देव की उच्च राशि है। ऐसे में सूर्य देव के गोचर से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए का सूर्य देव का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो आपकी राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है। साथ ही सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से किस्मत भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं।परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और सामाजिक दायरे में आपका प्रभाव बढ़ेगा। वहीं आप अपनी रचनात्मक क्षमता और नेतृत्व के गुणों से खूब लाभ बटोरेंगे। साथ ही इस दौरान प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से प्रथम स्थान पर भ्रमण करेंंगे। इसलिए इस समय आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में उन्नति की संभावना मजबूत होगी। वहीं समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा. प्रेम जीवन में सौहार्द और रिश्तों में मधुरता आएगी। साथ ही इस अवधि में राजनीति से जुड़े हुए लोगों को किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से पंचम स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय छात्र किसी उच्च संस्थान में कोर्स करने का मन बना सकते हैं। वहीं इस दौरान ध्यान, योग, और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। यह मानसिक शांति और आंतरिक संतुलन लाएगा। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं सूर्य देव के प्रभाव से आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
