Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य लगभग हर माह एक बार राशि परिवर्तन करते हैं और इस परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। सूर्य जिस राशि में प्रवेश करते हैं, उसी के नाम पर उस संक्रांति की पहचान होती है। बता दें कि नए साल में यानी जनवरी 2026 में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के शनि की राशि में प्रवेश करने से मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इसके साथ ही मांगलिक कार्य भी आरंभ हो जाएगा। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का शनि की राशि मकर में गोचर अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है और यह कई राशियों के लिए बड़े परिवर्तन तथा लाभदायक फल लेकर आता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन लकी राशियों के बारे में….
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
सूर्य के मकर राशि में प्रवेश कर आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में स्थित होने से अत्यंत शुभ फल प्राप्त होने वाले हैं। यह समय आपके लिए लाभ, सफलता और प्रगति का मजबूत संकेत दे रहा है। इस अवधि में करियर बेहद शानदार रहेगा। आपकी मेहनत और लगन का प्रतिफल आपको अवश्य मिलेगा। पदोन्नति, नई जिम्मेदारियां और सैलरी में बढ़ोतरी जैसी खुशखबरी मिलने के प्रबल योग हैं। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके निर्णयों की सराहना होगी। व्यवसायियों के लिए यह समय अत्यंत फलदायी रहेगा। व्यापार में बड़ी सफलता और अचानक धनलाभ संभव है। आय के नए स्रोत खुलेंगे और आप अपनी समझदारी से अच्छी बचत भी कर पाएंगे। परिवार के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। घरेलू वातावरण सुखद रहेगा और परिवारजनों के साथ आनंदमय समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जा का अनुभव होगा।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का यह गोचर बेहद शुभ और लाभदायक साबित हो सकता है। सूर्य इस राशि की गोचर कुंडली के लग्न भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास, ऊर्जा और आकर्षण में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस अवधि में आपको समाज और कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलने के प्रबल योग हैं। आपकी योजनाएं सफल होंगी और नए अवसर आपके लिए सौभाग्य लेकर आएंगे। स्वास्थ्य सामान्य और संतुलित रहेगा। परिवारिक संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी तथा घर में सकारात्मक वातावरण का अनुभव होगा। इस समय आप नई चुनौतियों को सहजता से स्वीकार करेंगे और रचनात्मक व कलात्मक क्षेत्रों में विशेष सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल है। विवाह का प्रस्ताव या अच्छा रिश्ता आने की संभावना बन रही है। कुल मिलाकर, सूर्य का यह गोचर आपको आत्मविश्वास, सम्मान, अवसर और रिश्तों में समृद्धि प्रदान करेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
इस राशि की गोचर कुंडली के तीसरे भाव में सूर्य देव संचरण करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों उनकी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और जीवन में खुशियों की दस्तक होगी। करियर की दृष्टि से यह समय बेहद सक्रिय रहेगा। काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो आपके लिए लाभदायक साबित होंगी। आपकी मेहनत और समर्पण को देखते हुए पदोन्नति के भी प्रबल संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन कमाने के कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। उच्च शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है। उनकी पढ़ाई संबंधी इच्छाएँ पूरी हो सकती हैं। इसके साथ ही विदेश जाने या विदेश में अवसर मिलने की संभावना भी दिखाई देती है। स्वास्थ्य के मामले में यह समय सामान्य से बेहतर रहेगा, और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
