Surya Gochar In Capricorn And Uttarashada Nakshatra : वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव जनवरी में 2 बार गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य देव सबसे पहले 11 जनवरी को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो उनका खुद का नक्षत्र है। वहीं उसके बाद सूर्य देव शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में प्रवेश करेंगे। ऐसे में सूर्य देव 2 बार गोचर करेंगे। वहीं आपको बता दें कि सूर्य देव के गोचर से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

2026 से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, 30 साल बाद बनेगी शनि और शुक्र की महायुति, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से काम- कारोबार के स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में विशेष तरक्की मिल सकती है। साथ ही  कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं इस दौरान करियर और शिक्षा में अच्छे अवसर देखने को मिलेंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं सैलरी बढ़ने का योग बन रहा है। नौकरी में पदोन्नति प्राप्त होगी। वहीं पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

सूर्य देव का गोचर धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से धन भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको करियर में सफलता मिलेगी और कार्यस्थल पर पहचान बनाने में सफलता मिलेगी। वहीं परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से छठे स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलोंं में सफलता मिल सकती है। साथ ही आप गुप्त शत्रुओं पर विजय पाएंगे। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं । वहीं सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। साथ ही नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बनेंगे और व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। धनधान्य की स्थिति भी ठीक रहेगी। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही धन की सेविंग करने में आप सफल होंगे।

Vrischika Rashifal 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन का हाल

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026