Sun Transit In Aquarius 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को आत्मा, पिता, प्रशासन आत्मविश्वास, प्रशासन और सरकारी नौकरी का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि जब भी सूर्य देव गोचर करते हैं, तो इन सेक्टरों के साथ देश- दुनिया पर भी पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव 7 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के लोगों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही नई नौकरी के साथ आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

12 महीने बाद शनि की राशि में बनेगा पावरफुल बुधादित्य राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

मेष राशि (Aries Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन मेष राशि के लोगों को सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए  इस वक्‍त धन के मामले में कुछ फैसले आपके हित में हो सकते हैं। साथ ही पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही आप आय के नए- नए स्त्रोत से धन कमा सकते हैं। वहीं व्यपारी गण भविष्य के लिए कोई नई योजना पर कार्य करेंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

सूर्य ग्रह का गोचर धनु राशि के लोगों को सुखद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से साहस और पराक्रम के स्थान पर संचरण। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।  वहीं अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो आपको आपको यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी दैनिक इनकम में लाभ होगा। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं लोगों के साथ नए संबंध बनेंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। साथ ही आपको इस समय भाई- बहनों का भी सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं  कोई पुराना विवाद समाप्त होगा। साथ ही इस दौरान सेहत से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।