वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही वह समय- समय पर अपनी उच्च राशि में प्रवेश करते हैं। आपको बता दें कि मार्च की शुरुआत में अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास मे वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही आपके नए- नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य देव का गोचर सिंह राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली से नवम भाव पर होगा। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपको देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर स्पष्टता आएगी। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं या इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं। वहीं परिवार का सहयोग आपके निर्णयों को और मजबूत करेगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बन सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय आपकी रचनात्मक क्षमता और बुद्धिमत्ता में वृद्धि होगी. निवेश, शेयर बाजार या संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं व्यापारियों को धनलाभ हो सकता है। इस समय आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।