Surya And Rahu Ki Yuti 2026:  वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय- समय पर अशुभ और खतरनाक योग बनाते रहते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि फरवरी के महीने में ग्रहों के राजा सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही मायावी ग्रहब राहु विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य और राहु की युति से अशुभ ग्रहण योग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों की मुश्किल बढ़ सकती हैं। साथ ही इन राशियों को सेहत और धनहानि के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं वह कौन सी 3 राशियां हैं, जिनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

30 साल बाद बनेगा न्यायाधीश शनि और धन के दाता शुक्र का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर काम में सफलता के योग

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

राहु और सूर्य का संयोग से बनने वाला ग्रहण योग कर्क राशि के लोगों को नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति अष्टम स्थान में बनेगी। इसलिए स्वास्थ्य़ का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही जो हार्ट के मरीज हैं उनको भी ध्यान रखना चाहिए। इस समय उनको प्रोपर चेकअप करना चाहिए। क्योंकि सूर्य देव जो हैं वो दिल के रोग देते हैं। वहीं इस समय आपका किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वहीं कोई गुप्त रोग आपको परेशान कर सकता है। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और राहु का संयोग हानिकारक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से छठे स्थान पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में हार मिल सकती है। वहीं गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। साथ ही गले छाती के रोग परेशान कर सकते हैं। वहीं आपको निवेश से हानि हो सकती है। वहीं इस समय आपको एक माणिक्य रत्न धाऱण करना चाहिए। साथ ही सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए।

मीन राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और राहु संयोग अशुभ साबित हो सकती है, क्योंकि यह दोष आपकी गोचर कुंडली से 12वें भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको कुछ फिजूल खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपको बजट बिगड़ सकता है। साथ ही कोई झूठे आरोप आप पर लग सकते हैं, जिससे आपकी छवि खराब हो सकती है। वहीं इस समय आपको प्रेम संबंधों में असफलता हाथ लग सकती है। वहीं आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसलिए इस समय सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।