Ardhakedra Yog 2025: ग्रहों के राजा सूर्य को सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। ऐसे में सूर्य के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति करते हैं। बता दें कि इस समय सूर्य कुंभ राशि में विराजमान है। वहीं 1 फरवरी को सूर्य शुक्र और वरुण के साथ 45 डिग्री में होंगे, जिसके कारण अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है। सूर्य के डबल अर्धकेंद्र योग बनने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं सूर्य के वरुण और शुक्र के साथ अर्धकेंद्र योग बनने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…
वैदिक पंचांग के अनुसार , 1 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर सूर्य शुक्र के साथ अर्धकेंद्र योग और शाम को 7 बजकर 59 मिनट पर वरुण के साथ अर्धकेंद्र योग का निर्माण कर रहे हैं। शुक्र और अरुण दोनों ही मीन राशि में विराजमान है।
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का बना अर्धकेंद्र योग इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि में सूर्य नौवें भाव में रहने वाले है। ऐसे में इन राशियों के जातकों को आर्थिक परेशानियों से निजात मिल सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। काम पर अधिक ध्यान दे पाएंगे, जिससे लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। ऐसे में तरक्की के साथ बोनस के भी योग बन रहे हैं । आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए अर्धकेंद्र योग अनुकूल साबित हो सकता है। सूर्यदेव की कृपा से जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है और मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आपके द्वारा की जा रही मेहनत पर सफलता हासिल हो सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
तुला राशि के जातकों के लिए डबल राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। मांगलिक काम पूरे हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा की जा रहे काम में सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही जो जातक खुद का व्यापार कर रहे हैं, तो उनके द्वारा अपनाई गई नई नीतियां लाभकारी सिद्ध बो सकती है। पैसा कमाने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी और बचत करने में सफल होंगे।
नवग्रह किसी न किसी ग्रह के साथ युति करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते रहते हैं। ऐसे में ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह अरुण ग्रह के साथ 60 डिग्री पर रहेंगे, जिससे त्रिएकादश योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।