Mahadhani Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य को आत्मा, पिता, मान-सम्मान, स्वास्थ्य, सफलता आदि के कारक माने जाते है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में किसी न किसी तरह 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर असर देखने को मिलता है। बता दें कि सूर्य 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले हैं। 12 महीने के बाद सूर्य के इस राशि में कुछ खास राजयोगों का निर्माण होगा। वृश्चिक राशि में मंगल और बुध पहले से विराजमान है। ऐसे में त्रिग्रही के साथ बुधादित्य और मंगल आदित्य योग का निर्माण हो रहा है। वहीं दूसरी ओर सूर्य तुला राशि में महाधनी राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें सूर्य के द्वारा बना महाधनी राजयोग किन राशियों के लिए हो सकता है लकी…
तुला राशि (Tula Zodiac)
तुला राशि की कुंडली में सूर्य महाधनी योग बना रहे हैं। दरअसल, एकादश के स्वामी होकर सूर्य धन भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में महाधनी योग इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को सरकारी की ओर से अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। सरकार से जुड़कर या फिर किसी टेंडर के द्वारा आप अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके अलावा अष्टम भाव के स्वामी होकर शुक्र लग्न भाव में विराजमान होकर मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का महाधनी राजयोग काफी लकी हो सकता है। इस राशि के सातवें भाव में सूर्य प्रवेश करेंगे औप उनकी दृष्टि लग्न भाव में पड़ रही होगी। ऐसे में इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व में काफी निखार देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा सातवें भाव में विराजमान मंगल की चौथी दृष्टि दसवें भाव में पड़ रही है। ऐसे में करियर की तेजी से उन्नति हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। धन-धान्य की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही नई नौकरी ढूंढ रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हं। विदेशों के द्वारा अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा पंचम भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि 11 और 12 वें भाव में पड़ रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। नृत्य, लेखन, गायन, वादन, अभिनय आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों को विदेश में अपनी कला दिखाने का मौका मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के स्वामी यानी भगवान भुवन भास्कर सूर्य देव चौथे भाव में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा मंगल इस भाव में रूचक रादयोग का निर्माण कर रहे हैं। राहु सातवें , शनि देव आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि में 12वें भाव में स्थित हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए भी महाधनी राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को व्यवसाय में काफी लाभ मिल सकता है। नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी हो सकता है। आपको आने वाले समय में इसका अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की बात करें, तो नई नौकरी ढूंढ रहे जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल आपको अवश्य मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। दांपत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी।
नए साल 2026 में देवताओं के गुरु बृहस्पति कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। वह नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
