Surya Gochar 2025: मान-सम्मान, पिता, आत्मा के कारक सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हमारे जीवन में काफी अधिक देखने को मिलता है। सूर्य की स्थिति की बात करें, तो वह अपनी नीच राशि तुला में विराजमान है। नीच राशि में होने के कारण सूर्य सकारात्मक प्रभाव काफी कम दे पा रहे हैं। लेकिन 16 नवंबर से सूर्य अपनी नीचता से मुक्त हो जाएंगे और वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में पहले से मंगल और बुध विराजमान है, जिससे सूर्य इस राशि में ट्रिपल योग का निर्माण कर रहे हैं। तीनों ग्रहों की युति के कारण त्रिग्रही योग, बुधादित्य और मंगल आदित्य योग का निर्माण होगा। ये शक्तिशाली संयोजन कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है। इस समय मंगल अस्त अवस्था में ज्यादा अच्छा प्रभाव नहीं दे पा रहे हैं लेकिन सूर्य के साथ संयोजन होने के कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के अष्टम भाव में सूर्य प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन लाभ के योग बन रहे हैं। संपत्ति या फिर घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। त्रिग्रही योग बनने से इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। रिसर्च के क्षेत्र में जुड़े जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें। अच्छी लाइफस्टाइल के साथ खानपान का पूरा ध्यान रखें।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का वृश्चिक राशि में जाना अत्यंत शुभ हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि में सूर्य छठे भाव में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही तुला राशि में विराजमान शुक्र सुख भाव में विराजमान है। ऐसे में घर, वाहन, संपत्ति आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही सरकारी नौकरी करने वावे जातकों को भी कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम कर रहे जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य की नीचता समाप्त होने से इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिल सकता है। हालांकि इस राशि में शनि की ढैया चल रही है। लेकिन गुरु के कारण इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। सूर्य की दृष्टि आपके दसवें भाव पर पड़ रही है। ऐसे में व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। चौथे भाव के स्वामी सूर्य के होने से इस राशि के जातकों को गृहस्थ जीवन में काफी लाभ मिल सकता है। शांति के साथ हर एक बात सुलक्ष सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें।
नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
