Surya Gochar 2025:  ज्योतिष शास्त्र मुताबिक सूर्य देव करीब एक महीने में गोचर करते हैं। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य मई के महीने में वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में सूर्य देव के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगा। साथ ही इस अवधि में व्यापार या कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नई सफलता मिलेगी। इस समय, आपके द्वारा किए गए प्रयासों को उचित पहचान मिलेगी, जिससे आपको एक उच्च स्थान हासिल होगा। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। वहीं करियर में सफलता हासिल कर सकेंगे। रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधर सकेंगे। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी सभी इच्छाएं जल्दी पूरी हो सकेंगी। प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी भी बढ़ सकती है। साथ ही इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत होंगे। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपके इंप्रेस होंगे। वहीं आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही रिलेशनशिप में भी आपको अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। बिजनेसमैन हैं तो नई डील्स और एग्रीमेंट्स से आपको लाभ होगा। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025