Surya Gochar In Singh Rashi: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को नवग्रहों का राजा माना गया है। इन्हें मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, आत्मबल और नेतृत्व का प्रतीक भी कहा जाता है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे सूर्य का गोचर कहा जाता है। यह परिवर्तन हर महीने होता है, लेकिन जब सूर्य अपनी ही राशि यानी सिंह राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसका असर और भी खास हो जाता है। दरअसल, वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल 17 अगस्त को सूर्य देव अपनी स्वयं की राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। सिंह राशि सूर्य की मूल त्रिकोण राशि मानी जाती है, यानी यहां सूर्य सबसे मजबूत स्थिति में होते हैं। इस दौरान सूर्य की ऊर्जा इंसान की छिपी हुई क्षमताओं को बाहर निकालती है। ऐसे में सूर्य के गोचर से कुछ राशि वाले जातकों को जमकर लाभ मिल सकता है। इन राशियों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां…
मेष राशि (Aries Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आप खुद को बहुत ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। आपके अंदर की छिपी हुई योग्यताएं बाहर आएंगी, जिससे समाज में पहचान बढ़ेगी। परीक्षा, प्रतियोगिता या सरकारी सेवा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही धन लाभ के भी अच्छे योग बन रहे हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
वृष राशि वालों के लिए यह समय जीवन में नई सुख-सुविधाएं लाने वाला हो सकता है। सूर्य गोचर के प्रभाव से करियर में उन्नति और कारोबार में मुनाफा संभव है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा, विशेष रूप से माता के साथ संबंध मजबूत होंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य भी संभव है।
धनु राशि (Sagittarius Zodiac)
धनु राशि के लिए सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश बहुत शुभ रहेगा। इस समय आप मानसिक रूप से बहुत मजबूत महसूस करेंगे। आत्मबल और आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी और लोग आपके नेतृत्व को मान्यता देंगे। धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी और किसी धार्मिक यात्रा या अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष सफलता दिलाने वाला होगा।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।