Surya Rashi Parivartan: वैदिक ज्योतिष मुताबिक जब भी कोई ग्रह गोचर या उदय होता है, तो उसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन और देश दुनिया पर पड़ता है। किसी के लिए यह परिवर्तन सकारात्मक रहता है तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि सूर्य देव मार्च में अपने मित्र गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। 

आपको बता दें सूर्य देव को ज्योतिष में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। सूर्य ग्रह के गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिन्हें विशेष लाभ हो सकता है। इन लोगोंं को मान- सम्मान, पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से सूर्य देव 11वें स्थान में संचरण करेंगे। जिसे इमकम और लाभ का स्थान माना जाता है। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमाने में सफल हो सकते हैं। वहीं कारोबार में आकस्मिक धनलाभ के भी योग है। आपको बता दें कि यह समय किसी जमीन- जायदाद में निवेश करना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। साथ ही इस समय आपके नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे, जो आपको भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। वहीं जिन लोगों की खुद की दुकान है, उनके मुनाफे में इजाफा होगा। साथ ही  शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में इस समय आपको लाभ हो सकता है। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपके लिए दूसरे स्थान यानी कि धन स्थान के स्वामी हैं। साथ ही वह आपके नौवें स्थान में गोचर करेंगे, जिसे भाग्य का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वहां आपको सफलता मिलेगी। साथ ही इस समय आप व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप किसी मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आपके लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्नत लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली में भाग्य और धर्म के भाव के स्वामी हैं। साथ ही वह सुख और संपत्ति के भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग कारोबार में नई डील करना चाह रहे हों उनके लिए यह समय अनुकूल है। जो लोग प्रापर्टी और गुरु ग्रह से संबंधित व्यापार से जुड़े हुए हैं उनको इस समय फायदा हो सकता है। इस दौरान आप कोई वाहन भी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025