Sun Planet Transit In Makar: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक सूर्य देव करीब 1 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। आपको बता दें कि सूर्य देव जनवरी में मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में लगभग 1 साल बाद प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को मान- सम्मान और पद की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ सकता है। वहीं आपके सामाजिक जीवन के लिए भी बेहतर समय है। मान-सम्मान बढ़ने से आपका मन खुश रहेगा। साथ ही इस समय आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं इस अवधि में बिजनेस के मामले में आपके पास कई ऐसे ऑफर आएंगे, जो बिजनेस में आपके लिए लाभकारी रहेंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं बिजनेस में नए लोगों से जुड़ने से फायदा होगा। बिजनेस में नए निवेश से आपको बड़ा मुनाफा मिलेगा। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
सूर्य ग्रह गोचर वृष राशि के लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली से भाग्य स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो कार्य आपके अटके हुए थे वो बन सकते हैं। वहीं इस दौरान छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वहीं इस अवधि में आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।