Surya Gochar 2025: ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि 15 जून को मिथुन राशि और 16 जुलाई 2025 की शाम 05 बजकर 40 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य के अपने मित्र चंद्रमा की राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। बता दें कि सूर्य को मान-सम्मान, राजकाज, आत्मा, नेतृत्व आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में 12 राशियों में प्रवेश करने का प्रभाव भी काफी अलग-अलग होता है। आइए जानते हैं सूर्य के कर्क राशि में जाने से किन राशियों को भाग्य का साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  16 जुलाई 2025 की शाम 05 बजकर 40 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही 17 अगस्त को सुबह 2 बजे सिंह राशि प्रवेश कर जाएंगे।

सूर्य-शनि ने बनाया पावरफुल योग, इन 3 राशियों की लग सकती लॉटरी, धन-शोहरत की होगी बढ़ोतरी

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का कर्क राशि में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव के स्वामी बारहवें भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अनुकूल प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के जातकों को विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही विदेश में पढाई करने के इच्छुक छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है। उच्च शिक्षा का सपना पूरा हो सकता है। शिक्षा के लिए लोन ले सकते है। इसके अलावा विदेश में नौकरी की तलाश भी पूरी हो सकती है। अध्यात्म की आपका झुकाव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। 

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर लकी साबित हो सकता है। इस राशि की कुंडली में सूर्य बारहवें भाव के स्वामी हैं और वह आपको ग्यारहवें भाव यानी लाभ के भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। आपको कई नए अवसर मिल सकते हैं। जीवन में समृद्धि, सफलता और खुशहाली आ सकती है। व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा किसी काम में किए जा रहे प्रयास अब सफल हो सकते हैं। पिता के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि में सूर्य देव चौथे भाव के स्वामी हैं और वह कर्क राशि में प्रवेश करके तीसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। घर-गृहस्थी के मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और उनके साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। इसके साथ ही उनके साथ कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं आपके अंदर रचनात्मकता की वृद्धि हो सकती है, जिससे आप कई चीजों में परिपक्व हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि अच्छी हो सकती है। आप अपने काम और मेहनत के बल पर वरिष्ठ अधिकारियों और उच्च अधिकारियों की सराहना पा सकते हैं। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। इसके अलावा नौकरी तलाश कर रहे जातकों को भी लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। आप प्रतिस्पर्धियों  को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है।

शनि के गोचर का मेष राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )शनि के गोचर का वृषभ राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Taurus Zodiac )
शनि के गोचर का मिथुन राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )शनि के गोचर का कर्क राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )

जून माह के दूसरे सप्ताह बुध उदित और गुरु अस्त होने वाले हैं। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो सूर्य वृषभ राशि, मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें