Surya Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 6 जुलाई को सूर्य देव पुनर्वसु नक्षत्र में कदम रखेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी गुरु ग्रह हैं। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। वहीं इस समय आपको पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी दैनिक इनकम में इजाफा हो सकता है। साथ ही इस दौरान प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस अवधि में आप कोई प्रापर्टी का लेन- देन कर सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आप समाज में अधिक लोकप्रिय होंगे। वहीं आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। वहीं इस अवधि में नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही आर्थिक दृष्टि से यह समय नए अवसरों से भरपूर रहेगा और आय में स्थिर वृद्धि की संभावना बन रही है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक साबित हो सकता है। इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। विवाहित जोड़ों के लिए यह समय अनुकूल है, जबकि अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।
