Surya Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक महीने कई बार अपनी चाल बदलते हैं, जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मान- सम्मान और प्रतिष्ठा के कारक सूर्य देव अगस्त में 3 बार अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। सूर्य देव  03 अगस्त को अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं इसके बाद 30 अगस्त को सूर्य देव पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस बीच 17 अगस्त को सूर्य का सिंह राशि में गोचर होगा। ऐसे में सूर्य देव की चाल बदलने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

12 महीने बाद बनेगा सूर्य और शुक्र देव का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव की 3 बार चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही दुकानदारों को किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा। बिजनेसमैन को विरोधियों से मुक्ति मिलेगी और बिजनेस का विस्तार होगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य देव की 3 बार चाल में बदलाव सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी कार्यकरने की शैली में निखार आएगा। वहीं कारोबारियों का कारोबार रफ्तार पकड़ेगा और पुराने नुकसान कवर होंगे। वहीं आपकी सेहत में सुधार आएगा। साथ ही इस दौरान आपके शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं आप समाज में अधिक लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव की 3 बार चाल में बदलाव लाभकारी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से इनकम और लाभ स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आप आय के नए सोर्स से धन कमा सकते हैं। वहीं आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे और प्रेम संबंधों में सुधार होगा। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। साथ ही इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।


यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025