Shadashtak Yog 2025: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। सूर्य 14 जनवरी 2025 की सुबह 08 बजकर 41 मिनट पर अपने पुत्र शनि ग्रह की मकर राशि में गोचर कर गए हैं। वहीं मंगल मिथुन राशि में विराजमान है। ऐसे में सूर्य और मंगल के बीच षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ को भारी नुकसान पहुंच सकता है। करियर में उथल-पुथल मचाने के साथ निजी जीवन में भी बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य-मंगल का षडाष्टक योग इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। करियर में अचानक की मुश्किलें आ सकती है। ऐसे में आपको नौकरी से लेकर कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ भी किसी बात को लेकर समस्या हो सकती है। इसलिए हर एक बात को पार्टनर से क्लियर करके चलें, जिससे रिश्ते में किसी भी प्रकार की समस्या न आएं। इसके साथ ही पार्टनरशिप में किए जा रहा बिजनेस में भी कई समस्याएं आ सकती है। आप किसी भी प्रकार का निर्णय लेने में असमर्थ नहीं होंगे।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

कर्क राशि के जातकों को भी थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। इस राशि के बारहवें भाव में मंगल और सातवें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कई कामों में अड़चनें आ सकती है। बेकार के खर्चों से परेशान हो सकते हैं। दांपत्य जीवन पर दृष्टि डाल रहे हैं, जिससे आपके मैरिज लाइफ थोड़ी डिस्टर्ब हो सकती है। पार्टनर के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा मामा को भी कष्ट मिल सकता है। शनि अष्टम भाव में है और आपको सीधी दृष्टि पड़ रही है। ऐसे में एकाग्रता में कमी आ सकती है। ऐसे में छात्रों की शिक्षा पर बुरा असर पड़ सकता है। माता-पिता संतान के भविष्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि में मंगल दसवें और सूर्य दूसरे भाव में विराजमान है। इसके साथ ही मंगल पराक्रम आपका काफी अधिक बढ़ाने वाले हैं। लेकिन पिता के लिए षडाष्टक योग  कष्टकारक साबित हो सकता है। मंगल की मार्क दृष्टि है ऐसे में संतान को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसके साथ ही छोटी-मोटी बीमारी से वह ग्रसित हो सकता है। वाणी पर थोड़ा सा कंट्रोल रखें, क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। 

कर्मफलदाता शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल या फिर दंड देते हैं। शनि एकलौता ग्रह है जो सबसे धीमी गति से चलते हैं। शनि 30 साल बाद राशि, तो वहीं 27 साल बाद नक्षत्र परिवर्तन करते हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही शनि बसंत पंचमी के दिन गुरु के नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद के दूसरे पद में प्रवेश करने वाले हैं। शनि की इस स्थिति पर बदलाव का असर इन तीन राशियों पर सबसे अधिक पड़ने वाला है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।