Navpancham Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। ऐसे में नवग्रह में इसका काफी अधिक महत्व है। इसलिए सूर्य की स्थिति में जरा सा बदलाव का असर देश-दुनिया में साफ देखने को मिल जाता है। सूर्य को आत्मा, पिता, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, नेतृत्व आदि का कारक माना जाता है। बता दें कि इस समय सूर्य चंद्रमा की राशि कर्क राशि में विराजमान है। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग हो सकता है। ऐसे ही आज सूर्य का वरुण के साथ संयोग हो रहा है, जिससे नवपंचम नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। यह विश्लेषण चंद्र राशि और लग्न के आधार पर किया गया है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
आखिर क्यों आते हैं डरावने सपने? प्रेमानंद महाराज ने दिया चौंकाने वाला जवाब
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज यानी 24 जुलाई को रात 10 बजकर 59 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य और वरुण ग्रह एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-वरुण का नवपंचम राजयोग लकी हो सकता है। इस राशि के जातकों को शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में काफी लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को काफी सफलता हासिल कर सकते हैं। साज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। माता-पिता के साथ अच्छा समय बीतेगा।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-वरुण का नवपंचम राजयोग लकी हो सकता है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों से धन लाभ हो सकता है। विदेशी स्रोतों से काफी धन लाभ के योग बन रहे हैं। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। पिता, गुरु के सहयोग से अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग अनुकूल रहने वाला है। इसके साथ ही जातकों को बिजनेस के अलावा नौकरी के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत और लगन का अब फल मिल सकता है। संतान की ओर से चली आ रही परेशानी समाप्त हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उनके काम की सराहना मिलेगी। इसके साथ ही उनका काफी अच्छा रुतबा बन सकता है। समाज में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।
अगस्त माह में सूर्य, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे गजलक्ष्मी, लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य, गजकेसरी जैसे कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिल सकता है। लेकिन इन पांच राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं अगस्त माह की लकी राशियों के बारे में। जानें अगस्त माह का ग्रह गोचर
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।