Surya Gochar 2025: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। ज्योतिष के अनुसार, जब भी सूर्य अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि जब भी सूर्य किसी जातक की कुंडली में मजबूत स्थिति में होते हैं तो उस व्यक्ति को राज योग की प्राप्ति होती है। जबकि सूर्य के अशुभ होने से व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि सूर्य के गोचर करने से किन राशियों को सतर्क रहना चाहिए और उन्हें इससे बचने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर थोड़ा चुनौती भरा हो सकता है। इस राशि के जातक सेहत को लेकर सावधान रहें। छोटी-छोटी बीमारियों को नजरअंदाज न करें। अपनी निजी बातें दूसरों के साथ साझा करने से बचें, वरना इससे परेशानी हो सकती है। ऑफिस में आपके काम पर सीनियर्स की नजर होगी। इसलिए हर काम को सावधानी से करें। घर में बातचीत करते समय शब्दों का सही इस्तेमाल करें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। सूर्य के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए मिथुन राशि वाले जातक हर सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में आने वाली मुश्किलें कम होंगी।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर पारिवारिक और पेशेवर जीवन में परेशानी ला सकता है। माता-पिता या जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। छोटी बातों को बड़ा न बनने दें। किसी करीबी से धोखा मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातक इस दौरान सतर्क रहें। कार्यस्थल पर लोग आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। इस दौरान किसी अनहोनी की भी संभावना है। सूर्य के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए धनु राशि वाले जातक सूर्य के बीज मंत्र का जप करें। इससे नकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन में चुनौतियां ला सकता है। खर्चों पर काबू रखें और बजट बनाकर चलें। आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी हो सकती है। इसलिए शांत रहें और समझदारी से बात करें। यह समय आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। गुस्से को नियंत्रित करने के लिए योग और ध्यान करें। विद्यार्थियों का ध्यान भटक सकता है। पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें। सूर्य के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कुंभ राशि वाले जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। इससे मन शांत रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
वैदिक पंचांग के अनुसार, 21 जनवरी 2025 को मंगल वक्री चाल चलते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मंगल के वक्री चाल से इन 3 राशियों के जीवन में काफी उथल पुथल आने वाला है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां।
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।